Posts

Top Benefits of Binola Khal Cattle Feed for Milk-Producing Cows and Buffaloes

Image
  In dairy farming, the health and productivity of cattle are closely linked to their nutrition. One such essential feed that has gained immense popularity among Indian dairy farmers is Binola Khal (Cottonseed Cake). Known for its high fat/protein content, Binola Khal is especially beneficial for milk-producing cows and buffaloes. If you’re looking to improve milk yield, enhance milk quality, and keep your cattle in excellent health, incorporating Binola Khal into your feeding regimen can make a significant difference. Let’s understand what makes Binola Khal so effective and why it’s a staple choice for dairy farmers across India. What is Binola Khal and Why is it Important in Dairy Farming? Binola Khal is a by-product derived from cottonseeds after oil extraction. It is naturally rich in protein and fat, making it an ideal feed for dairy cattle. In modern dairy farming, where productivity and profitability depend on milk output and quality, balanced nutrition is non-negotiable. Da...

जानिए बॉडी कंडीशन स्कोर (BCS) क्या है। पशु के स्वास्थ्य और बाडी स्कोर का दूध उत्पादन पर क्या प्रभाव होता है

Image
दूध उत्पादन से जुड़े किसान और डेयरी मालिक अपने पशुओं से अधिकतम दूध उत्पादन की अपेक्षा रखते हैं इसके लिए बॉडी स्कोर (BCS) की जानकारी अधिक दूध उत्पादन के लिए आपकी सहायता करेगी । बॉडी स्कोर एक मापदंड है, जिससे पशु के शरीर की चर्बी, पोषण स्तर और संपूर्ण स्वास्थ्य की स्थिति का आकलन किया जाता है। आमतौर पर इसे 1 से 5 के पैमाने पर मापा जाता है, जहां एक अत्यधिक कमजोर और पांच  जरूरत से ज्यादा मोटे पशु को दर्शाता है। डेयरी उद्योग में इसका बड़ा योगदान है क्योंकि सही बॉडी स्कोर वाले पशु अधिक दूध देते हैं, प्रजनन क्षमता बेहतर होती है और बीमारियों से बचाव भी होता है। डेयरी फार्मिंग में बॉडी स्कोर का महत्व: दूध उत्पादन पर सीधा प्रभाव: कम बॉडी स्कोर वाले पशु पोषण की कमी अथवा बीमारी  से जूझते हैं, जिससे दूध उत्पादन घटता है। वहीं, जरूरत से ज्यादा मोटे पशुओं में भी प्रजनन और इम्यूनिटी की समस्या आ सकती है। प्रजनन क्षमता बेहतर होती है: यदि गाय या भैंस का बॉडी स्कोर संतुलित है, तो उनका हीट साइकल सही रहता है और गर्भधारण की संभावना बढ़ती है। बीमारियों से बचाव: कमजोर या बहुत मोटे पशु में कैल्शि...

क्या आपके पशु को सही पोषण मिल रहा है? जानिए संतुलित आहार का महत्व

Image
  किसान भाइयों, क्या आप जानते हैं कि आपके पशु का स्वास्थ्य और दूध उत्पादन पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करता है कि आप उसे कैसा आहार दे रहे हैं? अक्सर किसान पारंपरिक पशु आहार जैसे चूरी, खली, अनाज, चोकर आदि पर निर्भर रहते हैं, लेकिन क्या ये वास्तव में संपूर्ण पोषण प्रदान करते हैं? सच्चाई यह है कि अकेला कोई भी पशु आहार पशु की पोषण आवश्यकताओं को पूरा नहीं कर सकता। दूध देने वाले पशुओं के लिए संतुलित आहार बेहद आवश्यक होता है ताकि उनका पाचन तंत्र सही ढंग से काम करे और दूध उत्पादन में भी बढ़ोतरी हो। आइए विस्तार से समझते हैं कि अलग-अलग प्रकार के पशु आहार का क्या प्रभाव होता है और सही संतुलन क्या होना चाहिए। क्या अकेला अनाज या खली पशुओं के लिए पर्याप्त है? जैसे अगर किसान अपने पशुओं को केवल चना छिलका खिलाता है, तो क्या यह पशु के लिए पर्याप्त होगा? बिल्कुल क्योंकि चना छिलका में प्रोटीन और एनर्जी की मात्रा होती ही नहीं है और फाइबर की मात्रा अधिक होती है। चने का फाइबर ठोस होता है, अतः पशु इसको पचा नहीं पता है। जिससे पशु को चने के छिलके से कुछ नहीं मिल पाता । इसी तरह, यदि हम पशु को सिर्फ सरसों की ...

ब्याने के 21 दिन पहले से DCAD पाउडर के साथ कैल्शियम का उचित प्रबंधन कितना जरूरी?

Image
  पशुपालक भाइयों, आप में से अधिकांश पशु के ब्याने के समय कैल्शियम का महत्व जानते हैं लेकिन यह  नहीं जानते कि 50 प्रतिशत पशुओं को कैल्शियम की सब-क्लीनिकल कमी होती है और पशु पूरे ब्यांत   2-3 लीटर दूध प्रतिदिन कम देता है। बीमार होने की अधिक संभावनाए होती हैं, जैसे: ब्याते समय बच्चा फंसना, गर्भाशय में इन्फेक्शन होना, सफेद स्राव जाना, थनैला होना, देरी से हीट में आना। कैल्शियम की क्लीनिकल कमी पहले के अतिरिक्त प्रोलैप्स और मिल्क फीवर भी कर देती है। अतः इन समस्याओं से बचने के लिए DCAD पाउडर एक प्रभावी समाधान है। ब्याने के दौरान पशु के शरीर में क्या होता है? ब्याने के समय पशु को अधिक कैल्शियम की आवश्यकता होती है और स्ट्रेस रहता है। इस समय बाहर से कैल्शियम का स्रोत कैल्शियम की कमी को दूर नहीं कर सकता। इस समय कैल्शियम का स्रोत देना भी नहीं चाहिए। क्यों? क्योंकि इस समय कैल्शियम की तुरंत आपूर्ति पशु की लंबी हड्डियों में संरक्षित कैल्शियम से होती है। इस प्रक्रिया को सक्रिय करने के लिए ब्याने से 15-20 दिन पहले मिनरल मिक्सचर देना बंद कर देना चाहिए और उसे अधिक सक्रिय करने के लिए DCAD प...

सही ब्यांत और अधिक दूध उत्पादन के लिए पशु को दें, उत्तम क्वालिटी का ‘कैल्शियम’ सप्लीमेंट

Image
  डेयरी फार्मिंग में एक छोटी-सी लापरवाही बड़े नुकसान का कारण बन सकती है। कई किसान यह सोचते हैं कि अगर पशु को सही आहार और पानी मिल रहा है, तो वह पूरी तरह स्वस्थ रहेगा। लेकिन क्या होगा अगर आपकी गाय-भैंस दूध देते हुए अचानक खड़ी न हो पाए, दूध कम देने लगे, या फिर ब्याने के तुरंत बाद कमजोरी महसूस करे? डेयरी फार्मिंग में एक छोटी-सी लापरवाही बड़े नुकसान का कारण बन सकती है। कई किसान यह सोचते हैं कि अगर पशु को सही आहार और पानी मिल रहा है, तो वह पूरी तरह स्वस्थ रहेगा। लेकिन क्या होगा अगर आपकी गाय-भैंस दूध देते हुए अचानक खड़ी न हो पाए, दूध कम देने लगे, या फिर ब्याने के तुरंत बाद कमजोरी महसूस करे? लेकिन कई डेयरी किसान इस समस्या से अनजान रहते हैं, जिससे उनके पशु कैल्शियम की कमी के कारण विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से जूझते हैं। ब्याने के बाद पशु सुस्त हो जाता है, उसकी हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, और दूध उत्पादन में गिरावट आ सकती है। पशु को उठने-बैठने में दिक्कत होती है, जिसे मिल्क फीवर कहा जाता है। इसके अलावा, प्रजनन क्षमता भी प्रभावित होती है, और गंभीर स्थिति में ब्याने के बाद पशु की अचानक मृत्य...

सही नस्ल और बेहतर प्लानिंग से डेयरी फार्मिंग में ऐसे करें मोटी कमाई

Image
  अगर आप डेयरी फार्मिंग शुरू करने की सोच रहे हैं, तो सही जानकारी और तैयारी आपके इस सपने को एक सफल व्यवसाय में बदल सकती है। दूध उत्पादन को बढ़ाने और बेहतर मुनाफा कमाने के लिए सबसे अहम है सही नस्ल का चयन, उचित बुनियादी ढांचा, और सही श्रम की योजना। आज हम इन्हीं मुख्य कारकों पर विस्तार से चर्चा करेंगे ताकि आपका डेयरी फार्म सफल बन सके। सही नस्ल का चयन कैसे करें? डेयरी फार्मिंग में सबसे पहला और महत्वपूर्ण कार्य है सही नस्ल का चयन करना। नस्ल का चुनाव करते समय ध्यान दें कि आपके क्षेत्र की जलवायु और बाजार में इन नस्लों की मांग कैसी है। गाय की नस्लें साहीवाल: भारतीय नस्लों में साहीवाल गाय दूध उत्पादन में अव्वल है। यह कम चारा खाकर भी अच्छी मात्रा में दूध देती है। गिर गाय: गिर नस्ल की गायें गुजरात और राजस्थान में पाई जाती हैं। इनसे मिलने वाला दूध ए2 प्रोटीन से भरपूर होता है और बाजार में इसकी अच्छी कीमत मिलती है। जर्सी और होल्स्टीन फ्रिजियन (HF): विदेशी नस्लों में जर्सी और HF गायें अधिक दूध उत्पादन के लिए जानी जाती हैं। हालांकि, इनकी देखभाल के लिए थोड़ा अधिक खर्च करना पड़ता है। भैंस की नस्लें म...