Posts

Showing posts from March, 2025

क्या आपके पशु को सही पोषण मिल रहा है? जानिए संतुलित आहार का महत्व

Image
  किसान भाइयों, क्या आप जानते हैं कि आपके पशु का स्वास्थ्य और दूध उत्पादन पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करता है कि आप उसे कैसा आहार दे रहे हैं? अक्सर किसान पारंपरिक पशु आहार जैसे चूरी, खली, अनाज, चोकर आदि पर निर्भर रहते हैं, लेकिन क्या ये वास्तव में संपूर्ण पोषण प्रदान करते हैं? सच्चाई यह है कि अकेला कोई भी पशु आहार पशु की पोषण आवश्यकताओं को पूरा नहीं कर सकता। दूध देने वाले पशुओं के लिए संतुलित आहार बेहद आवश्यक होता है ताकि उनका पाचन तंत्र सही ढंग से काम करे और दूध उत्पादन में भी बढ़ोतरी हो। आइए विस्तार से समझते हैं कि अलग-अलग प्रकार के पशु आहार का क्या प्रभाव होता है और सही संतुलन क्या होना चाहिए। क्या अकेला अनाज या खली पशुओं के लिए पर्याप्त है? जैसे अगर किसान अपने पशुओं को केवल चना छिलका खिलाता है, तो क्या यह पशु के लिए पर्याप्त होगा? बिल्कुल क्योंकि चना छिलका में प्रोटीन और एनर्जी की मात्रा होती ही नहीं है और फाइबर की मात्रा अधिक होती है। चने का फाइबर ठोस होता है, अतः पशु इसको पचा नहीं पता है। जिससे पशु को चने के छिलके से कुछ नहीं मिल पाता । इसी तरह, यदि हम पशु को सिर्फ सरसों की ...

ब्याने के 21 दिन पहले से DCAD पाउडर के साथ कैल्शियम का उचित प्रबंधन कितना जरूरी?

Image
  पशुपालक भाइयों, आप में से अधिकांश पशु के ब्याने के समय कैल्शियम का महत्व जानते हैं लेकिन यह  नहीं जानते कि 50 प्रतिशत पशुओं को कैल्शियम की सब-क्लीनिकल कमी होती है और पशु पूरे ब्यांत   2-3 लीटर दूध प्रतिदिन कम देता है। बीमार होने की अधिक संभावनाए होती हैं, जैसे: ब्याते समय बच्चा फंसना, गर्भाशय में इन्फेक्शन होना, सफेद स्राव जाना, थनैला होना, देरी से हीट में आना। कैल्शियम की क्लीनिकल कमी पहले के अतिरिक्त प्रोलैप्स और मिल्क फीवर भी कर देती है। अतः इन समस्याओं से बचने के लिए DCAD पाउडर एक प्रभावी समाधान है। ब्याने के दौरान पशु के शरीर में क्या होता है? ब्याने के समय पशु को अधिक कैल्शियम की आवश्यकता होती है और स्ट्रेस रहता है। इस समय बाहर से कैल्शियम का स्रोत कैल्शियम की कमी को दूर नहीं कर सकता। इस समय कैल्शियम का स्रोत देना भी नहीं चाहिए। क्यों? क्योंकि इस समय कैल्शियम की तुरंत आपूर्ति पशु की लंबी हड्डियों में संरक्षित कैल्शियम से होती है। इस प्रक्रिया को सक्रिय करने के लिए ब्याने से 15-20 दिन पहले मिनरल मिक्सचर देना बंद कर देना चाहिए और उसे अधिक सक्रिय करने के लिए DCAD प...