Posts

Showing posts with the label भैंस

भैंस के लिए आवश्यक पोषक तत्वों के स्रोत के रूप में बिनोला खल एक उत्तम विकल्प (हिंदी)

Image
भैंस भारत में दूध उत्पादन का एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। इनकी उचित देखभाल और पोषण, बेहतर दूध उत्पादन और स्वस्थ जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। बिनोला खल, भैंस के लिए बाइपास प्रोटीन का एक उत्तम स्रोत है। बिनोला खल में तेल की अच्छी मात्रा पायी जाती है। अतः यह पशुओं को अतिरिक्त प्रोटीन प्रदान करने के साथ साथ एनर्जी भी प्रदान करता है। जो पशु के शीघ्र परिपक्व होने एवं सफल प्रजनन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बिनोला खल: भैंस के लिए क्यों आवश्यक है? पोषक तत्वों का भंडार: बिनोला खल में प्रोटीन,ऊर्जा, विटामिन E, B3,B4 और खनिज जैसे फास्फोरस, कापर और मैग्नीशियम होते हैं। यह सभी पोषक तत्व भैंस के स्वास्थ्य और दूध उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण हैं। बिनोला खल भैंस के दूध उत्पादन में 10-15% तक वृद्धि कर सकता है। भैंस के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है और बीमारियों से बचाता है। भैंस की प्रजनन क्षमता में वृद्धि करता है और पशुपालन को आर्थिक रूप से लाभदायक बनाता है। बिनोला खल के लाभ: बिनोला खल भैंसों के लिए एक उत्कृष्ट पोषण स्रोत के रूप में सेवन किया जा सकता है। इसमें प्रोटीन, ऊर्जा, और विभिन्न खनिज तत्व होते है...