Posts

Showing posts from October, 2024

सरसों की कच्ची खल: प्रोटीन से भरपूर किफायती दाम में पशुओं के लिए पोषण संपूर्ण

Image
  अधिकतर पशुपालक किसान भाइयों के लिए सरसों की खल एक परिचित और महत्वपूर्ण पशु आहार है। यह विशेष तौर पर दुधारू पशुओं जैसे गाय और भैंस के लिए बेहद लाभकारी होती है। सरसों की खल, प्रोटीन और फैट का किफायती एवं विश्वसनीय स्रोत है, जो पशुओं की पोषण सबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करती है। यह किफायती होने के साथ-साथ पूरे साल उपलब्ध रहती है, जिससे यह किसानों के लिए पशु आहार का एक प्रमुख विकल्प बन जाती है। सरसों की खल के प्रमुख लाभ: सरसों की खल में लगभग 33-34% प्रोटीन और 9-10% तक फैट होता है, जो इसे अन्य खलों के मुकाबले अधिक पौष्टिक और किफायती बनाता है। प्रोटीन का यह उच्च स्तर पशुओं के स्वास्थ्य, दूध उत्पादन और प्रजनन में सुधार करने में मदद करता है। हालांकि, कई बार किसान भाई सरसों की खल में झल (तीक्ष्ण गंध/pungent odor) होने के कारण पशु इसे थोड़ी देर तक कम खाते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए पशुपालक सरसों की खल में थोड़ा चने की चूरी मिलाकर खिला सकते हैं, चने की चूरी की महक के साथ पशु इसे खा लेते हैं लेकिन याद रहे कि झल वाली खल में तेल अधिक होता है। सरसों की खल: क्यों है यह किफायती ...

जानलेवा और लक्षणहीन: दुधारू पशुओं में कीटोसिस रोग से बचाव

Image
दुधारू पशुओं में होने वाली कीटोसिस बीमारी एक गंभीर मेटाबोलिक बीमारी है जो अक्सर ब्यात के पहले 2 महीने में होती है। यह बीमारी अक्सर लक्षणहीन होती है, जिससे पशुपालकों के लिए इसका पता लगाना मुश्किल हो जाता है। यदि समय पर इसका इलाज न किया जाए, तो यह पशु के स्वास्थ्य, दूध उत्पादन और यहां तक ​​कि जीवन के लिए भी खतरा पैदा कर सकती है। कीटोसिस के लक्षण: जैसा कि पहले बताया गया है, कीटोसिस के शुरुआती लक्षण अक्सर सूक्ष्म होते हैं और पशुपालकों द्वारा इसे पता लगा पाना बेहद मुश्किल होता है। इनमें शामिल हैं: पशु का धीरे-धीरे चारा खाना कम करना दूध उत्पादन में गिरावट वजन कम होना पशु का तेज़ी से वजन कम होना दूध उत्पादन में भारी गिरावट चलने में लड़खड़ाहट केवल खुर चाटना कीटोसिस के कारण: कीटोसिस ऊर्जा की कमी के कारण होता है। ब्यात के बाद, दुधारू पशु भारी मात्रा में दूध का उत्पादन करते हैं, जिसके लिए उन्हें भारी मात्रा में ऊर्जा की आवश्यकता होती है। यदि उन्हें पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिल पाती है, तो उनका शरीर वसा को ऊर्जा स्रोत के रूप में उपयोग करना शुरू कर देता है। यह वसा (फैट) टूटने की प्रक्रिया, जिसे कीटोसिस ...