ब्याने के 21 दिन पहले से DCAD पाउडर के साथ कैल्शियम का उचित प्रबंधन कितना जरूरी?

 


पशुपालक भाइयों, आप में से अधिकांश पशु के ब्याने के समय कैल्शियम का महत्व जानते हैं लेकिन यह  नहीं जानते कि 50 प्रतिशत पशुओं को कैल्शियम की सब-क्लीनिकल कमी होती है और पशु पूरे ब्यांत   2-3 लीटर दूध प्रतिदिन कम देता है। बीमार होने की अधिक संभावनाए होती हैं, जैसे: ब्याते समय बच्चा फंसना, गर्भाशय में इन्फेक्शन होना, सफेद स्राव जाना, थनैला होना, देरी से हीट में आना। कैल्शियम की क्लीनिकल कमी पहले के अतिरिक्त प्रोलैप्स और मिल्क फीवर भी कर देती है। अतः इन समस्याओं से बचने के लिए DCAD पाउडर एक प्रभावी समाधान है।

ब्याने के दौरान पशु के शरीर में क्या होता है?
ब्याने के समय पशु को अधिक कैल्शियम की आवश्यकता होती है और स्ट्रेस रहता है। इस समय बाहर से कैल्शियम का स्रोत कैल्शियम की कमी को दूर नहीं कर सकता। इस समय कैल्शियम का स्रोत देना भी नहीं चाहिए।

क्यों?
क्योंकि इस समय कैल्शियम की तुरंत आपूर्ति पशु की लंबी हड्डियों में संरक्षित कैल्शियम से होती है। इस प्रक्रिया को सक्रिय करने के लिए ब्याने से 15-20 दिन पहले मिनरल मिक्सचर देना बंद कर देना चाहिए और उसे अधिक सक्रिय करने के लिए DCAD पाउडर भी देना चाहिए।

DCAD पाउडर कैसे मदद करता है?
Dietary Cation-Anion Difference यानी की DCAD पाउडर विशेष सप्लीमेंट्स है जो
पशु के शरीर में कैल्शियम मेटाबॉलिज्म को सक्रिय करता है। इसे खिलाने से पैराथाइरॉइड हॉर्मोन (PTH) सक्रिय होता है, जो हड्डियों से कैल्शियम निकालने की प्रक्रिया को तेज करता है। ब्याने के समय जब कैल्शियम की अचानक कमी होती है, तो शरीर खुद-ब-खुद इसे पूर्ति कर लेता है। यह पशु को मिल्क फीवर और अन्य कैल्शियम की कमी से होने वाली बीमारियों से बचाता है।

DCAD पाउडर के फायदे:
  1. कैल्शियम की सब-क्लीनिकल कमी से होने वाली बीमारियों से बचाव करता है।
  2. पशु का दूध उत्पादन का पीक 8 सप्ताह से शीघ्र 6 सप्ताह में आ जाता है।
  3. प्रोलैप्स और डिस्कोकिया से सुरक्षा: गर्भ के अंतिम दिनों में फूल दिखाई देना (प्रोलैप्स), बच्चे के फंसने और बाद में गर्भाशय के बाहर आने जैसी समस्याओं को नहीं होने देता।
  4. प्रसवोत्तर बीमारियों का खतरा कम करता है जैसे: थनैला, पस आना, देरी से प्रजनन।
    इसलिए DCAD पाउडर को सही मात्रा में देना सुनिश्चित करें, ताकि पशु स्वस्थ रहे और अधिक दूध देI
कैसे करें DCAD पाउडर का सही उपयोग?
बाजार में कई  DCAD पाउडर उपलब्ध हैं। पशुपालक भाई इसे विश्वसनीय ब्रांड से खरीदें और निर्देशानुसार सही मात्रा में अपने पशु को दें। सही समय पर देने से आपका पशु ब्याने के समय स्वस्थ रहेगा और बेहतर दूध उत्पादन करेगा।

निष्कर्ष: DCAD पाउडर पशुपालकों के लिए एक वरदान है, जो कैल्शियम की कमी से होने वाली बीमारियों को रोकता है। यदि आप अपने पशु का दूध उत्पादन कैल्शियम की सब-क्लीनिकल कमी से कम नहीं चाहते हैं और उसे बीमारियों से बचाना चाहते हैं, तो DCAD पाउडर को ब्याने के 21 दिन पहले से देना शुरू जरूर कर दें।


Popular posts from this blog

Top Benefits of Binola Khal Cattle Feed for Milk-Producing Cows and Buffaloes

दूध उत्पादन बढ़ाने में चना छिलका ऐसे करता है मदद- जानिए चना छिलका के फायदेI