जानिए कैसे सोया कटोरी से बढ़ेगा पाचन, ताकत और पशु का दूध उत्पादनI
भारत में पशु पालन एक मुख्य आजीविका है, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में, जहां लाखों डेयरी किसान हर दिन गाय-भैंसों की देखभाल कर दूध उत्पादन करते हैं। लेकिन आज भी बहुत से पशुपालक ये नहीं समझ पाते कि पशु को सिर्फ भरपेट खिलाना ही पर्याप्त नहीं है। उसे असल में ज़रूरत है- संतुलित और पाचन योग्य पोषण देने की। यही वजह है कि कई बार पशु दूध कम देने लगते हैं, कमज़ोर हो जाते हैं या उनका पाचन तंत्र गड़बड़ हो जाता है। ऐसे में अक्सर पशुपालकों को लगता है कि दिक्कत खल या भूसी की मात्रा की है। पर असल में समस्या उनके पशु आहार की गुणवत्ता और उसमें मौजूद बायपास प्रोटीन की कमी की होती है। बाजार में मिलने वाले सामान्य चारे, चाहे वह भूसी हो या चूरी, केवल पेट भरने का काम करते हैं, लेकिन शरीर को ताकत देने और दूध उत्पादन को बनाए रखने के लिए उसमें जरूरी पोषण नहीं होता। इसी कमी को दूर करने के लिए मेरापशु360 लेकर आया है पोषण से भरपूर 'सोया कटोरी' यह एक ऐसा प्रोडक्ट है जो देखने में हल्का और कुरकुरा होता हैI लेकिन इसके पोषण में किसी भी तरह से कोई समझौता नहीं किया गया है। यह सोयाबीन प्रोसेसिंग के बाद बनने वाला एक...