जानिए बॉडी कंडीशन स्कोर (BCS) क्या है। पशु के स्वास्थ्य और बाडी स्कोर का दूध उत्पादन पर क्या प्रभाव होता है


दूध उत्पादन से जुड़े किसान और डेयरी मालिक अपने पशुओं से अधिकतम दूध उत्पादन की अपेक्षा रखते हैं इसके लिए बॉडी स्कोर (BCS) की जानकारी अधिक दूध उत्पादन के लिए आपकी सहायता करेगी ।

बॉडी स्कोर एक मापदंड है, जिससे पशु के शरीर की चर्बी, पोषण स्तर और संपूर्ण स्वास्थ्य की स्थिति का आकलन किया जाता है। आमतौर पर इसे 1 से 5 के पैमाने पर मापा जाता है, जहां एक अत्यधिक कमजोर और पांच  जरूरत से ज्यादा मोटे पशु को दर्शाता है। डेयरी उद्योग में इसका बड़ा योगदान है क्योंकि सही बॉडी स्कोर वाले पशु अधिक दूध देते हैं, प्रजनन क्षमता बेहतर होती है और बीमारियों से बचाव भी होता है।

डेयरी फार्मिंग में बॉडी स्कोर का महत्व:
  1. दूध उत्पादन पर सीधा प्रभाव: कम बॉडी स्कोर वाले पशु पोषण की कमी अथवा बीमारी  से जूझते हैं, जिससे दूध उत्पादन घटता है। वहीं, जरूरत से ज्यादा मोटे पशुओं में भी प्रजनन और इम्यूनिटी की समस्या आ सकती है।
  2. प्रजनन क्षमता बेहतर होती है: यदि गाय या भैंस का बॉडी स्कोर संतुलित है, तो उनका हीट साइकल सही रहता है और गर्भधारण की संभावना बढ़ती है।
  3. बीमारियों से बचाव: कमजोर या बहुत मोटे पशु में कैल्शियम की कमी, थनेला (मास्टाइटिस), लंगड़ापन जैसी समस्याएं अधिक होती हैं। सही बॉडी स्कोर होने पर पशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रहती है।
  4. खाद्य लागत पर नियंत्रण: अगर पशु को सही मात्रा में पोषण दिया जाए तो अतिरिक्त खर्चे से बचा जा सकता है और पशु को अतिरिक्त वजन बढ़ाने से भी बचाया जा सकता है। कैसे सुधारें पशु का बॉडी स्कोर? अगर आपके पशु का बॉडी स्कोर 2 से कम है तो यह संकेत है कि उसे बेहतर पोषण की जरूरत है। वहीं, अगर यह 4 से ऊपर है तो पशु को संतुलित आहार की आवश्यकता है ताकि वह अधिक मोटा न हो जाए। पशु के ब्यांत पर आने के समय उचित  बाॅडी स्कोर 3.5 होना चाहिए। अधिक कृषगात और अधिक मोटा (अधिक चर्बी) वाले पशु का स्वास्थ्य सफल डेयरी के लिए अच्छा नहीं माना जाता। 3.5 बाडी स्कोर के लिए आपको पशु को संतुलित आहार देना होगा, जिसमें उचित मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, मिनरल्स और एनर्जी शामिल हो। मेरापशु360 ऐप से मंगवाएं हाई-क्वालिटी पशु आहार अगर आपका पशु कमजोर है और दूध उत्पादन कम हो रहा है, तो चिंता न करें, घर बैठे ऑनलाइन  मेरापशु360 ऐप पर आपको सरसों की खल, प्रीमियम बिनोला खल, गोली खल, चना चूरी, चोकर, सोया खल जैसे: उच्च गुणवत्ता वाले पशु आहार किफायती दामों में फ्री होम डिलीवरी सुविधा के साथ मिलते हैं। आप बिना कही दूर गए किसी झंझट के अपने पशुओं के लिए सही आहार घर बैठे ऑर्डर कर सकते हैंI और उनके बॉडी स्कोर में सुधार कर सकते हैंI निष्कर्ष: पशुओं का बॉडी स्कोर केवल एक नंबर नहीं है, बल्कि यह उनके संपूर्ण स्वास्थ्य और डेयरी व्यवसाय की सफलता का महत्वपूर्ण पैमाना है। यदि आपके पशुओं का बॉडी स्कोर सही रहेगा, तो दूध उत्पादन और प्रजनन क्षमता बेहतर होगी, जिससे आपका मुनाफा भी बढ़ेगा। और अगर आपका पशु कमजोर है, तो उसे सही पोषण दें और उसके बॉडी स्कोर में सुधार लाएं।
    मेरापशु 360 ऐप के साथ अब गुणवत्तापूर्ण पशु आहार खरीदना घर बैठे ऑनलाइन बिल्कुल आसान हो गया हैI


Popular posts from this blog

Top Benefits of Binola Khal Cattle Feed for Milk-Producing Cows and Buffaloes

ब्याने के 21 दिन पहले से DCAD पाउडर के साथ कैल्शियम का उचित प्रबंधन कितना जरूरी?

दूध उत्पादन बढ़ाने में चना छिलका ऐसे करता है मदद- जानिए चना छिलका के फायदेI