पशुओं के आहार में संतुलित पोषण का महत्त्व (हिंदी)
क्या आप जानते हैं कि पशुओं के आहार में संतुलित पोषण (या संतुलित पशु आहार) कई कारणों से महत्त्वपूर्ण है। आइए, निम्न बिंदुओं के माध्यम से समझते हैं कि कैसे संतुलित पोषण व संतुलित पशु आहार एक पशु के सही विकास में अहम भूमिका निभाता है। पशु स्वास्थ्य और कल्याण: संतुलित पोषण (या संतुलित पशु आहार ) पशुओं के स्वास्थ्य और कल्याण को बनाए रखने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पोषक तत्वों की जांच कर तैयार किया गया आहार यह सुनिश्चित करता है कि पशुओं को उचित अनुपात में आवश्यक पोषक तत्त्व, विटामिन और खनिज प्राप्त हों, जो पशुओं के शरीर में अनावश्यक कमियों या अधिकता को रोकने में मदद करता है। इन तत्त्वों का कम या अधिक होना कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। वृद्धि और विकास: पशुओं को समुचित विकास के लिए उनके जीवन की विभिन्न अवस्थाओं में बेहतर एवं संतुलित पशु आहार की काफी जरुरत होती है। संतुलित पशु आहार शीघ्र शारीरिक विकास, दुग्ध उत्पादन और प्रजनन क्षमता को बेहतर बनाने में सहायक होता है। पोषण का संतुलित होना पशु के गर्भावस्था एवं दुग्ध उत्पादन के लिए भी अति आवश्यक है। दूध उत्पादन:...