Posts

पशु आहार में संतुलित पोषण का महत्त्व : पशुओं के स्वास्थ्य और उत्पादकता के लिए इसलिए जरुरी है (हिंदी)

Image
किसान भाइयों आज हम पशुओं के लिए संतुलित पशु आहार के बारे में बताएंगे कि पशु आहार में संतुलन का क्या महत्त्व हैI कोई भी भोजन चाहे वो पशु के लिए हो या फिर इंसान के लिए उसमें प्रोटीन, एनर्जी, कार्बोहाइड्रेट एवं फैट, मिनरल्स, विटामिन्स और इनके अंदर का संतुलन जरुरी होता हैI पशुओं को सही पशु आहार देना बहुत महत्वपूर्ण है। देखा जाए तो इनका मुख्य भोजन चारा है। लेकिन चारे से पशुओं को सभी पोषक तत्व उत्पादन के अनुसार नहीं मिलते हैं। पशुओं के आहार में कई पोषक तत्वों जैसे- कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, खनिज आदि शामिल होना चाहिए। यदि आपको पशु आहार का पूरा सदुपयोग करना है तो प्रोटीन, फैट, फाइबर, मिनरल्स, विटामिन्स यह सभी आपको पशु को एक साथ देने होंगेI हमारे अधिकतर किसान भाई अक्सर पशु आहार में पशु को कभी केवल सरसों की खल खिलाते हैं, जब सरसों की खल खिलाते हैं तो प्रोटीन अधिक होती है और एनर्जी कम हो जाती हैI तो कभी वो पशु को केवल अनाज खिलाते हैं तो एनर्जी अधिक और प्रोटीन कम हो जाता है। दोनों दशाओं में दी गयी अधिक प्रोटीन एवं अधिक एनर्जी का पशु के दुग्ध उत्पादन और शारीरिक वृद्धि में कोई लाभ नहीं होताI इसक...

मेरापशु360 चना चूरी की विशेषताएं हैं खास दूध की क्षमता और फैट बढ़ाने में मददगार (हिंदी)

Image
  चने की चूरी एक पारंपरिक पशु आहार हैI जिसे पशु चाव से पसंद करके खाते हैंI आम तौर पर डेयरी  किसान अपने पशु को चने की चूरी खिलाते हैंI यह दूध उत्पादन बढ़ाने, स्वास्थ्य एवं पाचन को ठीक रखने  में सहायक हैI चने की चूरी पशुओं के लिए एक बेहतरीन आहार है। इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। चने की चूरी पशुओं का दूध बढ़ाने एवं स्वस्थ रखने में मदद करती है।  डेयरी किसान अपने पशु को चने की चूरी खिलाना पसंद करते हैं। यह दूध उत्पादन बढ़ाने में सहायक होता है, साथ ही यह स्वास्थ्य और पोषण को ठीक रखने में सहायक है। बाजार में मिलने वाली चने की चूरी में मिलावट हो सकती है, इसलिए आप मेरापशु360 की प्रीमियम चना चूरी खरीद सकते हैं। इसमें प्रोटीन और एनर्जी का संतुलित स्रोत होता है। चने की चूरी में पाए जाने वाले पोषक तत्व इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट,फाइबर,विटामिन्स, मिनरल्स जैसे-आयोडीन, कापर, आयरन, फॉस्फोरस शामिल हैंI चने की चूरी से दूध और फैट कैसे बढ़ता है? चने की चूरी में प्रोटीन की उचित मात्रा होती है। प्रोटीन पशुओं के शरीर के विकास औ...

दुधारू पशुओं में एनर्जी का महत्त्व: इसलिए जरूरी है संतुलित 11000 हाई एनर्जी पैलेट्स (हिंदी)

Image
दुधारू पशुओं को दूध उत्पादन के लिए अधिक मात्रा में ऊर्जा की आवश्यकता होती है। दूध उत्पादन के लिए पशु अपने शरीर की संचित ऊर्जा का उपयोग करता है। यदि पशु को पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिल पाती है, तो उसका वजन कम हो जाता है, स्वास्थ्य गिरता है, और दूध उत्पादन भी प्रभावित होता है। आमतौर पर, ताजे ब्यांत और अधिक दूध देने वाले पशुओं के आहार में ऊर्जा की कमी पाई जाती है। पशु के कम खाने एवं दूध उत्पादन बढ़ने से इस ऊर्जा का अभाव और अधिक बढ़ जाता है। ऐसा देखा गया है, कि ब्यांत के बाद पशुओं में 70 से 100 किलो तक के आसपास शरीर का वजन कम होने लगता है।  अमूमन आपने देखा भी होगा की पशु जब दूध देना शुरू करता है तो उसका वजन पहले 2 महीने में कम हो जाता हैI इससे स्पष्ट होता है कि पशु जितना एनर्जी दूध उत्पादन के लिए खर्च करता है, उतना एनर्जी उसे अपनी खुराक से नहीं मिल पाती है और पशु अपने शरीर की एनर्जी को दूध उत्पादन में लगा देता हैI  ऐसे में पशु का वजन कम होने अर्थात स्वास्थ्य गिरने पर उसके गर्भधारण करने में समय लगता है, साथ ही दूध उत्पादन भी गिरने लगता है।  पशु आहार में इस कमी को दूर करने के लिए ही ...

बिनौला खल: भैंसों के लिए एक पौष्टिक सुपरफूड (हिन्दी)

Image
बिनौला खल , जिसे कपास के बीज का केक भी कहा जाता है, यह उच्च गुणवत्ता की प्रोटीन एवं फैट वाला पशु आहार हैI जो भैंसों के लिए उत्कृष्ट पोषण का स्रोत है। गाय के मुकाबले भैंस ज्यादा वजन वाली दुधारू पशु होती है और उनकी वृद्धि और दूध उत्पादन को बनाए रखने के लिए ऊर्जा और पोषक तत्वों से भरपूर पशु आहार की आवश्यकता होती है। बिनौला खल एक स्वादिष्ट और पचने योग्य पशु आहार है जिसे भैंस आसानी से खा लेती है। यह प्रोटीन एवं फैट से भरपूर होता हैI  बिनौला खल के फायदे: प्रोटीन का अच्छा स्रोत: बिनौला की खल के अंदर बाय-पास नेचर का अधिक प्रोटीन होता है, अतः यह पशु को अतिरिक्त प्रोटीन उपलब्ध कराता हैI जिसके कारण दूध उत्पादन में वृद्धि होती हैI  पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत: बिनौला की खल प्रोटीन और फैट का अच्छा स्रोत हैI जो भैंसों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण होता है। मजबूत प्रतिरोधक क्षमता प्रणाली: बिनौला की खल में विटामिन-ई पाया जाता हैI जो भैसों की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करती है, जिससे वो बीमारियों और संक्रमणों के प्रति अधिक प्रतिरोधी हो जाती हैं। लागत-प्रभावी फ़ीड विकल्प: बिनौला ...

मुर्रा भैंस डेयरी फार्मिंग के लिए सबसे अच्छी नस्लों में से एक क्यों है? (हिंदी)

Image
ग्रामीण भारत में, 90% से अधिक किसान मिश्रित खेती करते हैं - फसलों की खेती और पशु पालन। किसान फसल के बचे-खुचे पदार्थ का उपयोग अपने डेयरी पशुओं के लिए करते हैं और यह उनके लिए आय का एक अच्छा स्रोत बन जाता है। मिश्रित खेती में पशुओं का औसत झुंड (संख्या) आमतौर पर प्रति किसान 3 होता है। इसलिए, किसान सर्वोत्तम नस्ल के पशुओं को पालना चाहते हैं। किसानों के पास गाय और भैंस के रूप में विकल्प उपलब्ध होता है। आज के परिवेश में, क्रॉस-ब्रीड गायों में संक्रमण का बहुत अधिक खतरा होता है, तो किसानों का झुकाव स्वाभाविक रूप से भैंस चुनने की ओर है। भैंसों में मुर्रा नस्ल डेयरी फार्म किसानों की पहली पसंद है। पंजाब और हरियाणा भारत के वो प्रमुख राज्य हैं जहाँ भैंसों की उन बेहतरीन नस्लों का घर हैं, जो अपनी अधिक दूध उत्पादन और गुणवत्ता के लिए मशहूर हैं। हरियाणा और पंजाब मूल की मुर्रा भैंस भारतीय उपमहाद्वीप में सबसे अधिक मांग वाली एवं पसंदीदा नस्लों में से एक है। यह भिवानी, हिसार, रोहतक, जिंद, झज्जर, फतेहाबाद, गुड़गांव और दिल्ली जिलों में पाई जाती हैं। मुर्रा भैंस की विशेषताएं उन्हें डेयरी फार्मिंग के लिए आर्थिक...

पशुओं के आहार में संतुलित पोषण का महत्त्व (हिंदी)

Image
क्या आप जानते हैं कि पशुओं के आहार में संतुलित पोषण (या संतुलित पशु आहार) कई कारणों से महत्त्वपूर्ण है। आइए, निम्न बिंदुओं के माध्यम से समझते हैं कि कैसे संतुलित पोषण व संतुलित पशु आहार एक पशु के सही विकास में अहम भूमिका निभाता है। पशु स्वास्थ्य और कल्याण: संतुलित पोषण (या संतुलित पशु आहार ) पशुओं के स्वास्थ्य और कल्याण को बनाए रखने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पोषक तत्वों की जांच कर तैयार किया गया आहार यह सुनिश्चित करता है कि पशुओं को उचित अनुपात में आवश्यक पोषक तत्त्व, विटामिन और खनिज प्राप्त हों, जो पशुओं के शरीर में अनावश्यक कमियों या अधिकता को रोकने में मदद करता है। इन तत्त्वों का कम या अधिक होना कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। वृद्धि और विकास:  पशुओं को समुचित विकास के लिए उनके जीवन की विभिन्न अवस्थाओं में बेहतर एवं संतुलित पशु आहार की काफी जरुरत होती है। संतुलित पशु आहार शीघ्र शारीरिक विकास, दुग्ध उत्पादन  और प्रजनन क्षमता को बेहतर बनाने में सहायक होता है। पोषण का संतुलित होना पशु के गर्भावस्था एवं दुग्ध उत्पादन के लिए भी अति आवश्यक है। दूध उत्पादन:...

Understanding the Importance of Balanced Nutrition in Cattle Feed (English)

Image
Balanced nutrition is crucial in cattle feed for several reasons. Here are some key points highlighting the importance of balanced nutrition in cattle feed : Animal health and well-being : Balanced nutrition plays a vital role in maintaining the overall health and well-being of cattle. A well-formulated diet ensures that animals receive essential nutrients, vitamins, and minerals in appropriate proportions, which helps prevent deficiencies or excesses that can lead to various health problems. Growth and development: Cattle require specific nutrients at different stages of life for proper growth and development. A balanced diet supports optimal weight gain, skeletal development, muscle formation, and reproductive performance. Adequate nutrition is particularly critical during the growth phase, pregnancy, and lactation periods. Milk production: For dairy cows/buffaloes, a balanced diet is essential to support high milk production. The right combination of energy, protein, minerals, and...