मेरापशु360 चना चूरी की विशेषताएं हैं खास दूध की क्षमता और फैट बढ़ाने में मददगार (हिंदी)

 


चने की चूरी एक पारंपरिक पशु आहार हैI जिसे पशु चाव से पसंद करके खाते हैंI आम तौर पर डेयरी किसान अपने पशु को चने की चूरी खिलाते हैंI यह दूध उत्पादन बढ़ाने, स्वास्थ्य एवं पाचन को ठीक रखने में सहायक हैI चने की चूरी पशुओं के लिए एक बेहतरीन आहार है। इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। चने की चूरी पशुओं का दूध बढ़ाने एवं स्वस्थ रखने में मदद करती है। 

डेयरी किसान अपने पशु को चने की चूरी खिलाना पसंद करते हैं। यह दूध उत्पादन बढ़ाने में सहायक होता है, साथ ही यह स्वास्थ्य और पोषण को ठीक रखने में सहायक है। बाजार में मिलने वाली चने की चूरी में मिलावट हो सकती है, इसलिए आप मेरापशु360 की प्रीमियम चना चूरी खरीद सकते हैं। इसमें प्रोटीन और एनर्जी का संतुलित स्रोत होता है।


चने की चूरी में पाए जाने वाले पोषक तत्व

इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट,फाइबर,विटामिन्स, मिनरल्स जैसे-आयोडीन, कापर, आयरन, फॉस्फोरस शामिल हैंI


चने की चूरी से दूध और फैट कैसे बढ़ता है?

चने की चूरी में प्रोटीन की उचित मात्रा होती है। प्रोटीन पशुओं के शरीर के विकास और दूध उत्पादन के लिए आवश्यक है। चने की चूरी में कार्बोहाइड्रेट भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। कार्बोहाइड्रेट पशुओं को ऊर्जा प्रदान करता है, जो दूध उत्पादन के लिए आवश्यक है। चने की चूरी में फाइबर भी होता है, जो पशुओं के पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। दूध उत्पादन में मदद करता है।


चने की चूरी को पशुओं को कैसे खिलाएं?

चने की चूरी को पशुओं को सुबह और शाम दो बार खिला सकते हैं। एक बार में 1 से 2 किलोग्राम चने की चूरी खिला सकते हैं। चने की चूरी को अन्य पौष्टिक आहारों के साथ मिलाकर खिलाना चाहिए।


चने की चूरी खिलाने के सही तरीके क्या हैं?

  • चने की चूरी को भिगोकर अन्य पौष्टिक आहारों के साथ मिलाकर खिलाएं।

  • इसे सुखा भी खिलाया जा सकता है।

  • पशुओं को पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाएं।

चने की चूरी विभिन्न पशु आहारों में एक बेहतर विकल्प हैंI जिसे पशु को खिलाकर आप बेहतर स्वास्थ्य और दूध उत्पादन पा सकते हैं

Popular posts from this blog

Top Benefits of Binola Khal Cattle Feed for Milk-Producing Cows and Buffaloes

ब्याने के 21 दिन पहले से DCAD पाउडर के साथ कैल्शियम का उचित प्रबंधन कितना जरूरी?

दूध उत्पादन बढ़ाने में चना छिलका ऐसे करता है मदद- जानिए चना छिलका के फायदेI