दुधारू पशुओं में एनर्जी का महत्त्व: इसलिए जरूरी है संतुलित 11000 हाई एनर्जी पैलेट्स (हिंदी)
आमतौर पर, ताजे ब्यांत और अधिक दूध देने वाले पशुओं के आहार में ऊर्जा की कमी पाई जाती है। पशु के कम खाने एवं दूध उत्पादन बढ़ने से इस ऊर्जा का अभाव और अधिक बढ़ जाता है। ऐसा देखा गया है, कि ब्यांत के बाद पशुओं में 70 से 100 किलो तक के आसपास शरीर का वजन कम होने लगता है।
अमूमन आपने देखा भी होगा की पशु जब दूध देना शुरू करता है तो उसका वजन पहले 2 महीने में कम हो जाता हैI इससे स्पष्ट होता है कि पशु जितना एनर्जी दूध उत्पादन के लिए खर्च करता है, उतना एनर्जी उसे अपनी खुराक से नहीं मिल पाती है और पशु अपने शरीर की एनर्जी को दूध उत्पादन में लगा देता हैI ऐसे में पशु का वजन कम होने अर्थात स्वास्थ्य गिरने पर उसके गर्भधारण करने में समय लगता है, साथ ही दूध उत्पादन भी गिरने लगता है।
पशु आहार में इस कमी को दूर करने के लिए ही पुराने संतुलित 11000 पैल्लेट्स को हाई एनर्जी फार्मूला
के साथ बनाया गया है। इसे नयी खूबियों के साथ पुराने संतुलित 11000 से बेहतर गुणवत्ता के साथ पशुओं के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। जो आपके पशुओं के लिए एक कंपलीट एनर्जी पैलेट है। इससे पशु को पर्याप्त एनर्जी उपलब्ध होती है साथ ही दूसरे आवश्यक तत्व भी पशु के दूध उत्पादन को बढ़ाने में और उसके गर्भधारण की प्रक्रिया में सहायक सिद्ध होते हैंI संतुलित 11000 एनर्जी पैल्लेट्स में 2700 किलो कैलोरी और 70% टीडीएन की मात्रा पायी जाती है। इससे पशु के दूध उत्पादन में वृद्धि होगी, पशु का वजन बढ़ेगा और शरीर को स्वस्थ रखने में भी बेहद सहायक होगा।
अत:आप न्यू संतुलित 11000 हाई एनर्जी पैल्लेट्स को अपने दुधारू पशुओं को खिलाना शुरू करें। ऐसे करने पर आपके पशुओं का स्वास्थ्य दूध देते समय गिरेगा नहीं और वो लंबे समय तक अधिक दूध देगा और शीघ्र ही गर्भधारण कर लेगा।
