बिनौला खल: भैंसों के लिए एक पौष्टिक सुपरफूड (हिन्दी)
बिनौला खल, जिसे कपास के बीज का केक भी कहा जाता है, यह उच्च गुणवत्ता की प्रोटीन एवं फैट वाला पशु आहार हैI जो भैंसों के लिए उत्कृष्ट पोषण का स्रोत है। गाय के मुकाबले भैंस ज्यादा वजन वाली दुधारू पशु होती है और उनकी वृद्धि और दूध उत्पादन को बनाए रखने के लिए ऊर्जा और पोषक तत्वों से भरपूर पशु आहार की आवश्यकता होती है।
बिनौला खल एक स्वादिष्ट और पचने योग्य पशु आहार है जिसे भैंस आसानी से खा लेती है। यह प्रोटीन एवं फैट से भरपूर होता हैI
बिनौला खल के फायदे:
- प्रोटीन का अच्छा स्रोत: बिनौला की खल के अंदर बाय-पास नेचर का अधिक प्रोटीन होता है, अतः यह पशु को अतिरिक्त प्रोटीन उपलब्ध कराता हैI जिसके कारण दूध उत्पादन में वृद्धि होती हैI
- पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत: बिनौला की खल प्रोटीन और फैट का अच्छा स्रोत हैI जो भैंसों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण होता है।
- मजबूत प्रतिरोधक क्षमता प्रणाली: बिनौला की खल में विटामिन-ई पाया जाता हैI जो भैसों की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करती है, जिससे वो बीमारियों और संक्रमणों के प्रति अधिक प्रतिरोधी हो जाती हैं।
- लागत-प्रभावी फ़ीड विकल्प: बिनौला खल अन्य उच्च-प्रोटीन पूरकों की तुलना में अपेक्षाकृत लागत प्रभावी फ़ीड का उत्तम विकल्प है।
बिनौला खल कैसे खिलाएं:
- भैंसों को बिनौला की खल उनके आहार में धीरे-धीरे शामिल करना चाहिए। इसकी मात्रा को 1 किलो से शुरू करें और 2 किलो प्रतिदिन तक ले जाएंI
- बिनौला की खल को अन्य खाद्य पदार्थों जैसे- चूरी, आनाज और दूसरी खल आदि के साथ मिलाकर खिलाना चाहिए।
- बिनौला की खल को खिलाने से 2 घंटे पहले भिगोकर रख देना चाहिएI
बिनौला की खल एक पौष्टिक पशु आहार है जो भैंसों के स्वास्थ्य और उत्पादकता में सुधार करने में मदद करता है। यह एक किफायती आहार है जो साल भर उपलब्ध रहता है। यदि आप भैंसपालते हैं, तो बिनौला खल अपने भैंस के आहार में जरूर शामिल करें और नियमित खिलाएंI बिनौला की खल भैसों के पोषण के लिए सबसे बेहतर विकल्प है।
