पशु आहार में संतुलित पोषण का महत्त्व : पशुओं के स्वास्थ्य और उत्पादकता के लिए इसलिए जरुरी है (हिंदी)


किसान भाइयों आज हम पशुओं के लिए संतुलित पशु आहार के बारे में बताएंगे कि पशु आहार में संतुलन का क्या महत्त्व हैI कोई भी भोजन चाहे वो पशु के लिए हो या फिर इंसान के लिए उसमें प्रोटीन, एनर्जी, कार्बोहाइड्रेट एवं फैट, मिनरल्स, विटामिन्स और इनके अंदर का संतुलन जरुरी होता हैI पशुओं को सही पशु आहार देना बहुत महत्वपूर्ण है। देखा जाए तो इनका मुख्य भोजन चारा है। लेकिन चारे से पशुओं को सभी पोषक तत्व उत्पादन के अनुसार नहीं मिलते हैं। पशुओं के आहार में कई पोषक तत्वों जैसे- कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, खनिज आदि शामिल होना चाहिए। यदि आपको पशु आहार का पूरा सदुपयोग करना है तो प्रोटीन, फैट, फाइबर, मिनरल्स, विटामिन्स यह सभी आपको पशु को एक साथ देने होंगेI हमारे अधिकतर किसान भाई अक्सर पशु आहार में पशु को कभी केवल सरसों की खल खिलाते हैं, जब सरसों की खल खिलाते हैं तो प्रोटीन अधिक होती है और एनर्जी कम हो जाती हैI तो कभी वो पशु को केवल अनाज खिलाते हैं तो एनर्जी अधिक और प्रोटीन कम हो जाता है। दोनों दशाओं में दी गयी अधिक प्रोटीन एवं अधिक एनर्जी का पशु के दुग्ध उत्पादन और शारीरिक वृद्धि में कोई लाभ नहीं होताI इसके साथ मिनरल सप्लिमेंट भी देना जरुरीहै। यदि आप सप्लीमेंट नहीं दे रहे हैं तो मिनरल, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयोडीन, कॉपर, जिंक इन सबकी कमी हो जाती है और दूध उत्पादन के साथ-साथ पशु में समय से हीट में नहीं आना, गर्भधारण नहीं करना किसान की समस्याएं बन जाती हैंI  संतुलित पशु आहार का मतलब है कि यह सारी चीजें एक साथ होंI पशु आहार का 40% आनाज होना चाहिए।  

हम इस ब्लॉग के माध्यम से आपको पशुओं के लिए संतुलित आहार के महत्व के बारे में बतायेंगे। यदि आप पशुपालन करते हैं, तो इस ब्लॉग को ध्यान से पूरा पढ़ें। पशुओं को स्वस्थ और उत्पादक रखने के लिए संतुलित आहार की जरूरत पड़ती है। इसमें सभी पोषक तत्व शामिल होते हैं जो पशु के शारीरिक स्वास्थ्य और दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के लिए आवश्यक है। संतुलित आहार रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है ।


पशुओं को संतुलित आहार क्यों देना चाहिए?

  • सही पशु आहार कई घातक बीमारियों से पशु को बचाता है।

  • संतुलित आहार खिलाने से पशु का सही विकास होता है।

  • दुग्ध उत्पादन क्षमता बढ़ती हैI

  • प्रजनन क्षमता भी बढ़ती है।


पशु आहार में आवश्यक पोषक तत्व होते हैं:

  • कार्बोहाइड्रेट: पशुओं की ऊर्जा का मुख्य स्रोत है।

  • प्रोटीन: पशुओं के शारीरिक विकास को बनाए रखने के लिए आवश्यक हैI

  • वसा (फैट):  फैट शरीर में आवश्यक विटामिन को अवशोषित करने में  मदद करती है।

  • विटामिन : पशुओं के शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक है।


पशुओं को आहार में क्या खिलाएं ?

  • पशुओं के आहार में हरी घास और सूखे चारे के अलावा बहुत कुछ होना चाहिए।

  • पशुओं का भोजन बनाते समय 25 से 35% खली, 35 से 40% अनाज और 20 से 25% चोकर के साथ 1% साधारण नमक मिलाएं, 2% मिनरल मिक्चर , 1% सोडा बाई कार्ब भी अवश्य मिलाएं।


भारत का सर्वश्रेष्ठ पशु आहार: 

भारत में कई कंपनियों के पशु आहार उपलब्ध हैं। जिसमें से मेरापशु360 कंपनी का संतुलित आहार किफायती दाम में कई विकल्पों के साथ ऐप पर उपलब्ध हैI जिसे किसान भाई घर बैठे ही ऐप से ऑर्डर कर सकते हैंI मेरापशु360 का संतुलित आहार पशुओं को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है।  यह आहार पशुओं को अधिक उत्पादक बनाने और स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके अतिरिक्त अन्य पारम्परिक पशु आहार भी मेरापशु360 पर उपलबध हैं।


जैसे:

फैट 15000 प्रीमियम कच्ची बिनोला खल: बिनौला खल एक पौष्टिक आहार है जो  बाइ पास प्रोटीन, वसा, और फाइबर का अच्छा स्रोत है। यह आहार पशुओं के दूध उत्पादन बढ़ाने और शारीरिक विकास में मदद करता है।

प्रीमियम चना चूरी: चना चूरी एक पौष्टिक आहार है जो प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, और फाइबर का अच्छा स्रोत है। यह आहार पशुओं के विकास और दूध उत्पादन में मदद करता है।

प्रोटीन 15000 सरसों डी.ओ.सी.: सरसों की खल पौष्टिक आहार है जो प्रोटीन, वसा, और फाइबर का अच्छा स्रोत है। 

मेरापशु360 प्रीमियम चना छिलका: चना छिलका पौष्टिक आहार है जो फाइबर का अच्छा स्रोत है। यह आहार पशुओं के पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

मेरापशु360 बारीक चोकर: यह उत्तम पशु आहार है। यह प्रोटीन फैट फाइबर के साथ साथ महत्वपूर्ण मिनरल्स भी उपलब्ध कराता है।


आशा करते हैं अब आपको पशु आहार में संतुलित पोषण के महत्त्व के बारे में अच्छे से पता चल गया होगा

Popular posts from this blog

Top Benefits of Binola Khal Cattle Feed for Milk-Producing Cows and Buffaloes

ब्याने के 21 दिन पहले से DCAD पाउडर के साथ कैल्शियम का उचित प्रबंधन कितना जरूरी?

दूध उत्पादन बढ़ाने में चना छिलका ऐसे करता है मदद- जानिए चना छिलका के फायदेI