जानिए कैसे सोया कटोरी से बढ़ेगा पाचन, ताकत और पशु का दूध उत्पादनI
भारत में पशु पालन एक मुख्य आजीविका है, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में, जहां लाखों डेयरी किसान हर दिन गाय-भैंसों की देखभाल कर दूध उत्पादन करते हैं। लेकिन आज भी बहुत से पशुपालक ये नहीं समझ पाते कि पशु को सिर्फ भरपेट खिलाना ही पर्याप्त नहीं है। उसे असल में ज़रूरत है- संतुलित और पाचन योग्य पोषण देने की। यही वजह है कि कई बार पशु दूध कम देने लगते हैं, कमज़ोर हो जाते हैं या उनका पाचन तंत्र गड़बड़ हो जाता है।
ऐसे में अक्सर पशुपालकों को लगता है कि दिक्कत खल या भूसी की मात्रा की है। पर असल में समस्या उनके पशु आहार की गुणवत्ता और उसमें मौजूद बायपास प्रोटीन की कमी की होती है। बाजार में मिलने वाले सामान्य चारे, चाहे वह भूसी हो या चूरी, केवल पेट भरने का काम करते हैं, लेकिन शरीर को ताकत देने और दूध उत्पादन को बनाए रखने के लिए उसमें जरूरी पोषण नहीं होता।
इसी कमी को दूर करने के लिए मेरापशु360 लेकर आया है पोषण से भरपूर 'सोया कटोरी' यह एक ऐसा प्रोडक्ट है जो देखने में हल्का और कुरकुरा होता हैI लेकिन इसके पोषण में किसी भी तरह से कोई समझौता नहीं किया गया है। यह सोयाबीन प्रोसेसिंग के बाद बनने वाला एक छिलका आधारित बाय-प्रोडक्ट है, जो कटोरी जैसे आकार में आता है। इसमें लगभग 10 से 11% तक प्रोटीन होता है और ये आसानी से पच भी जाता है, जो गाय-भैंस दोनों के लिए उपयोगी है।
सोया कटोरी का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह बायपास प्रोटीन भी प्रदान करता है। इसका मतलब ये हुआ कि प्रोटीन सीधे रूमेन (पेट का बड़ा हिस्सा) से बिना टूटे खून में पहुंचता है, जिससे पशु को तुरंत ऊर्जा और ताकत मिलती है। इससे न सिर्फ पशु का पाचन सुधरता है, बल्कि दूध उत्पादन में भी सुधार आता है। इसे आप अपनी गाय या भैंस को प्रतिदिन 1-2 किलो की मात्रा में सुबह-शाम खिला सकते हैं। इसे आप चूरी या खल के साथ मिलाकर दें, ताकि पशु को एक संपूर्ण आहार मिल सके। पशु बिना किसी परेशानी के इसे चाव से खाता है। इसे पशु को पूरे साल खिलाया जा सकता है- चाहे गर्मी हो या सर्दी।
जहां बाकी पशु आहार बाजार से लाने में समय, मेहनत और पैसे खर्च होते हैं, वहीं मेरापशु360 ऐप की मदद से आप सोया कटोरी का एक कट्टा भी अपने घर मंगवा सकते हैं, वो भी 'कैश ऑन डिलीवरी' (COD) सुविधा और भरोसेमंद डिलीवरी के साथ। तो देरी किस बात की? आज ही मेरापशु360 ऐप डाउनलोड करें, और अपने पशु को दें एक नया, संतुलित आहार- 'सोया कटोरी' के साथI
📲 डाउनलोड करें मेरापशु360 ऐप 👉 Play Store Link:
