दूध उत्पादन बढ़ाने में चना छिलका ऐसे करता है मदद- जानिए चना छिलका के फायदेI
डेयरी पालन में सबसे ज़रूरी चीज़ होती है – पशु का संपूर्ण पोषण। जब तक आपके पशु को सही पोषण नहीं मिलेगा, तब तक उससे अधिक मात्रा में और अच्छी गुणवत्ता वाला दूध प्राप्त कर पाना मुश्किल है। एक संतुलित आहार में एनर्जी, प्रोटीन, फाइबर, मिनरल्स और विटामिन्स का सही अनुपात ज़रूरी होता है। आज हम बात कर रहे हैं ऐसे ही एक किफायती, फायदेमंद और स्वाभाविक रूप से पौष्टिक आहार की– जिसका नाम है चना-छिलका। यह चने की प्रोसेसिंग के दौरान बचा हुआ छिलका होता है, लेकिन इसके पोषण मूल्य कम नहीं होते। दरअसल, यही छिलका पशुओं के लिए एक बेहतरीन फाइबर और प्रोटीन का स्रोत बन जाता है।
चना-छिलका में लगभग 11% तक प्राकृतिक प्रोटीन होता है, जो दूध देने वाले पशुओं के लिए बेहद उपयोगी है। यह प्रोटीन न केवल मांसपेशियों के निर्माण में मदद करता है, बल्कि पशु की आंतरिक सेहत को भी बेहतर बनाता है। इसके साथ ही इसमें फाइबर की मात्रा भी अच्छी होती है, जिससे पशु का पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। जब पशु का पाचन अच्छा रहता है तो उसका खाना पूरी तरह से पचता है, जिससे पोषक तत्वों का शरीर में बेहतर अवशोषण होता है और इसका सीधा असर दूध की मात्रा और गुणवत्ता पर पड़ता है।
चना-छिलका धीरे-धीरे पचता है जिससे पशु को लंबे समय तक ऊर्जा मिलती रहती है। यह दूध देने वाली गायों और भैंसों के लिए बेहद उपयुक्त है क्योंकि यह उन्हें थकान से बचाता है और उनके शरीर को ज़रूरी पोषण निरंतर देता है। जब पशु स्वस्थ और ऊर्जावान होता है, तो वह स्वाभाविक रूप से अधिक दूध देता है। चना-छिलका का एक और बड़ा लाभ यह है कि यह अन्य फीड की तुलना में काफी किफायती होता है। यह लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है और किसानों को बार-बार बाज़ार नहीं जाना पड़ता।
इसे कहां से खरीदा जाए?
आपके लिए सबसे भरोसेमंद विकल्प है– MeraPashu360 ऐप। यहां आपको मिलता है शुद्ध, गुणवत्ता-युक्त चना-छिलका, जो खासतौर पर डेयरी पशुओं के लिए चुना गया होता है। इस ऐप से आप मात्र 1 कट्टा से ऑर्डर शुरू कर सकते हैं, और सबसे खास बात – डिलीवरी पूरी तरह फ्री होती है।
मेरापशु360 ऐप की सबसे बड़ी खासियत यही है कि आप घर बैठे मोबाइल से ही पशु आहार मंगवा सकते हैं। ऐप की सहायता से न केवल चना-छिलका बल्कि अन्य पशु खल, सप्लीमेंट और बहुत कुछ सिर्फ एक क्लिक में आपके दरवाज़े पर हाजिर हो जाता है। अगर आप भी अपने पशु को अच्छा और पोषणयुक्त आहार देना चाहते हैं, तो 'गूगल प्ले स्टोर' पर जाकर अभी मेरापशु360 ऐप डाउनलोड करें और चना-छिलका जैसे लाभकारी आहार का ऑर्डर करें। डेयरी किसान भाइयों याद रखिए, एक अच्छा पशु आहार ही अच्छे दूध की पहली सीढ़ी का जरिया माना जाता है। और चना-छिलका ना केवल आपके पशु को स्वस्थ रखता है बल्कि आपके डेयरी व्यापर को भी मजबूत बनाता है।
