पशुपालन की सबसे बड़ी समस्या का समाधान: तेजी से हीट में आएंगी गाय-भैंस, जानें आसान उपाय
- खान-पान में कमी: पोषण की कमी और असंतुलित आहार।
- जलवायु प्रभाव: अत्यधिक गर्मी या ठंड का असर।
- तनाव: खराब देखभाल और बीमारियां।
- हार्मोनल असंतुलन: प्रजनन हार्मोन्स की गड़बड़ी।
पोषण में बदलाव करें- गर्म तासीर वाले भोजन जैसे बाजरा, भूसी, मसूर, अरहर और सरसों की खली को भोजन में
शामिल करें। सरसों की खली को खासतौर पर कारगर माना गया है।
3. रातभर भिगोए हुए चावल का इस्तेमाल करें: आधा किलो रात के भीगे चावल को 1 लीटर पानी में मिलाकर पशु
को खिलाएं। नियमित रूप से यह उपाय करने पर एक सप्ताह में पशु हीट में आ सकता है।
Q. पशु का हीट में आने के लक्षण कैसे पहचानें?
हीट में आने के बाद गाय-भैंस में कुछ विशेष लक्षण दिखाई देते हैं, जिन्हें पहचानकर सही समय पर प्रजनन प्रक्रिया को
शुरू किया जा सकता है।
- आवाज बढ़ जाना: पशु बार-बार आवाज देते हैं।
- बार-बार पेशाब करना: यह एक सामान्य संकेत है।
- छटपटाहट: पशु बेचैन दिखाई देते हैं।
- दूध उत्पादन में कमी: हीट के दौरान दूध उत्पादन में हल्की गिरावट होती है।
इन लक्षणों को पहचानकर समय पर सही कदम उठाएं।
पशु को सर्दियों में हीट में लाने के विशेष उपाय: ठंड के मौसम में गाय-भैंस का हीट में आना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो
सकता है, लेकिन इसके संभव उपाय है:
भोजन में गर्म तासीर वाली चीजें दें।
पशु के आवास को गर्म रखें।
नियमित रूप से साफ-सफाई और स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
