पशुपालक भाइयों दुधारू पशु गाय/भैंस के बदलाव की अवधि यानी की ‘ट्रांजिशन पीरियड’ में परिवर्तन आहार ‘ट्रांजिशन फीड’ दिया जाए तो आपका पशु आने वाली ब्यांत में क्षमतानुसार अधिकतम दूध देगी और आपकी आय को बढ़ाएगी। साथ ही आपकी भैंस ब्याने के 2-3 माह के बीच गर्भ धारण कर लेगी। डेरी फार्म में लाभ पाने के लिए गाय/भैंस का समय से गर्भधारण करना बिल्कुल महत्वपूर्ण है। तो आइए जाने क्या है- ‘ट्रांजिशन पीरियड’ और ‘ट्रांजिशन फीड’I
बदलाव की अवधि (ट्रांजिशन पीरियड) क्या है?
दुधारू पशु के ब्याने के 21 दिन पहले और 21 दिन बाद तक का पीरियड ट्रांजिशन पीरियड कहलाता है। इस अवधि में दुधारू पशु का तनाव स्तर अधिक रहता है। क्योंकि उनके गर्भ में पल रहे बच्चे का विकास गर्भकाल के अंतिम दिनों में तेजी से होता है। और उनके शरीर की पोषक तत्वों की मांग बढ़ जाती है। दूसरी ओर इस पीरिअड में गाभिन पशु पूरा चारा/ रातब नहीं खाता है। अतः इस पीरियड में अधिक पोषण की पूर्ति के लिए किसान को अपने पशु को परिवर्तन आहार मलतब ‘ट्रांजिशन फीड’ खिलाना चाहिए।
‘ट्रांजिशन फीड’ की विशेषता:
ऊर्जा और मिनरल का घनिष्ठ मिश्रण :
ट्रांजिशन फीड कम मात्रा से अधिक ऊर्जा और मिनरल्स दुधारू पशु को प्रदान करता है और उनकी अतिरिक्त शारीरिक मांग की पूर्ति समय से करता है। अधिक ऊर्जा के लिए रातब में अनाज का प्रतिशत 50 तक रख सकते हैं। इसके लिए मक्का सबसे बेहतर अनाज है। हालांकि आप मौसम अनुसार ज्वार, जौं, गेंहू का भी प्रयोग कर सकते हैं। अनाज बढ़ाने पर खाने का सोडा 60 ग्राम प्रतिदिन पशु को सानी में मिलाकर देना चाहिए। साथ ही सजीव खमीर संवर्धन (लाइव यीस्ट कल्चर)को 10-12 ग्राम सानी में मिलाना चाहिए। मिनरल्स में कॉपर, जिंक, मैंगनीज, कोबाल्ट और मैग्नीशियम फास्फोरस की आपूर्ति की जानी चाहिए। इसके लिए प्रतिदिन 100 ग्राम मिनरल मिक्सचर सानी में मिलाकर खिलाएं लेकिन ब्याने के 7 दिन पहले मिनरल मिक्सचर देना बंद कर दें और 7 दिन तक बाजार से ऋणात्मक आवेश (एनायनिक) पाउडर खरीदकर खिलाएं। मिनरल मिक्सचर ब्याने के बाद पुनः शुरू कर दें।
विटामिन ए और विटामिन ई:
ट्रांजिशन पीरियड में विटामिन ए और विटामिन-ई की आवश्यकता अधिक होती है। विटामिन ए 30,000 यूनिट प्रतिदिन और विटामिन ई 1000 यूनिट प्रतिदिन की आपूर्ति करनी चाहिए। यह पशु की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं और पशु ब्याने के बाद होने वाली बीमारी जैसे थनैला और गर्भाशय में इन्फेक्शन (पस) होने से बच जाता है। और पशु स्वस्थ रहकर अधिकतम दूध देता है। विटामिन्स के लिए किसान वायटम-एच का इंजेक्शन चार बार 7-7 दिन के अंतर पर दो ब्याने के पहले और दो बाद लगवा सकते हैं।
आप मेरापशु360 के संतुलित 15000 पैलेट का चयन करें:
ट्रांजिशन फीड के विकल्प के तौर पर मेरापशु360 का संतुलित 15000 एक बेहतरीन उत्पाद है, जो पशु को ऊर्जा/मिनरल्स प्रदान करते हैं। इसे आप नियमित अपनी गाय-भैंस को खिला सकते हैंI संतुलित 15000 ट्रांजिशन पीरियड की सभी आवश्यकताओं की पूर्ति करता है।
निष्कर्ष: इस तरह के बदलाव की अवधि ‘ट्रांजिशन पीरियड’ आने वाले ब्यांत में पशुओं के स्वास्थ्य और उत्पादकता का आधार है। यदि आप अपने पशुओं से आने वाले ब्यांत में अधिकतम दूध प्राप्त करना चाहते हैं, तो उन्हें ट्रांजिशन फीड या मेरापशु360 का संतुलित 15000 फीड देना न भूलें।