सरसों की कच्ची खल: प्रोटीन से भरपूर किफायती दाम में पशुओं के लिए पोषण संपूर्ण

 


अधिकतर पशुपालक किसान भाइयों के लिए सरसों की खल एक परिचित और महत्वपूर्ण पशु आहार है। यह विशेष तौर पर दुधारू पशुओं जैसे गाय और भैंस के लिए बेहद लाभकारी होती है। सरसों की खल, प्रोटीन और फैट का किफायती एवं विश्वसनीय स्रोत है, जो पशुओं की पोषण सबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करती है। यह किफायती होने के साथ-साथ पूरे साल उपलब्ध रहती है, जिससे यह किसानों के लिए पशु आहार का एक प्रमुख विकल्प बन जाती है।

सरसों की खल के प्रमुख लाभ: सरसों की खल में लगभग 33-34% प्रोटीन और 9-10% तक फैट होता है, जो इसे अन्य खलों के मुकाबले अधिक पौष्टिक और किफायती बनाता है। प्रोटीन का यह उच्च स्तर पशुओं के स्वास्थ्य, दूध उत्पादन और प्रजनन में सुधार करने में मदद करता है।

हालांकि, कई बार किसान भाई सरसों की खल में झल (तीक्ष्ण गंध/pungent odor) होने के कारण पशु इसे थोड़ी देर तक कम खाते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए पशुपालक सरसों की खल में थोड़ा चने की चूरी मिलाकर खिला सकते हैं, चने की चूरी की महक के साथ पशु इसे खा लेते हैं लेकिन याद रहे कि झल वाली खल में तेल अधिक होता है।

सरसों की खल: क्यों है यह किफायती और उपयोगी?
यदि आप पशुओं को प्रोटीन और फैट की सही मात्रा देना चाहते हैं, तो सरसों की खल एक बेहतरीन विकल्प है। यह बाजार में उपलब्ध अन्य खलों की तुलना में काफी किफायती होती है और इसमें पोषण तत्व भी अधिक होते हैं। इसके अलावा, बाजार में उपलब्ध ब्रांडेड खल महंगी हो सकती हैं और उनमें फैट/तेल की मात्रा कम होती है।

प्रजनन और स्वास्थ्य में सुधार के लिए सरसों की खल: सरसों की खल को आहार में शामिल करने से ना केवल पशुओं के दूध उत्पादन में वृद्धि होती है, बल्कि उनके प्रजनन स्वास्थ्य और रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी सुधार होता है। हालांकि, पशुओं को केवल सरसों की खल खिलाना ही पर्याप्त नहीं है। संतुलित करने के लिए पशुपालक भाई रातब में सरसों की खल 30% तक रखें ,अनाज या दलिया 30-40% रखें। साथ ही बाजार में उपलब्ध अन्य घटक चौकर आदि के साथ मिनरल मिक्सचर 2% मिलाना आवश्यक है ताकि पशु को संपूर्ण पोषण मिल सके।

सरसों की खल खरीदने का सबसे आसान तरीका: अब आप सरसों की खल को घर बैठे किफायती दाम में मेरापशु360 ऐप से ऑर्डर कर सकते हैं। वो भी फ्री डिलीवरी के साथ 24 घंटे में
सरसों की खल पशुपालकों के गाय एवं भैंस के लिए संपूर्ण राशन है लेकिन इसके साथ संतुलित तौर पर आनाज अवश्य दें


Popular posts from this blog

Top Benefits of Binola Khal Cattle Feed for Milk-Producing Cows and Buffaloes

ब्याने के 21 दिन पहले से DCAD पाउडर के साथ कैल्शियम का उचित प्रबंधन कितना जरूरी?

दूध उत्पादन बढ़ाने में चना छिलका ऐसे करता है मदद- जानिए चना छिलका के फायदेI