चना छिलका रातब में मिलाएं, पशु के लिए स्वादिष्ट आहार बनाएं


अगर आप अपने पशु के लिए फाइबर एवं ऊर्जा का कोई बेहतर उपाय तलाश रहे हैं तो चना छिलका आपके लिए उत्तम विकल्प बन सकता है। इसे चना छिलका या चना छोलिया भी कहा जाता हैI चना छिलका प्रोटीन, फाइबर, और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो आपके पशुओं के स्वास्थ्य और विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। 
डेयरी किसान पशु के रातब में चने का छिलका इसलिए मिलाते हैं क्योंकि चने के छिलके के साथ दुधारू पशु रातब को पसंद करता है, चाव से खाता है। पसंदीदा चना छिलके के साथ पशु रातब और चारा  (भूसा, हरा चारा, साइलेज ) जो उसको खिलाया जाता है, को पेट भरकर खा लेता है। पशु पालक का पहला उद्देश्य होता है कि पशु पेट भर खा लेगा तो अधिक दूध देगा। 

लेकिन होता क्या है कि अमूमन कई बार ऐसा रफेज (चारा,भूंसा, साइलेज) या दूसरा दाना देने पर जिसे पशु खाना पसंद नहीं करता। ऐसे में चना छिलका साथ में मिलाकर देने पर चने की महक सूंघकर पशु अन्य दाने को चाव से खा लेता है। चने का छिलका पानी में भिगोकर रखने से वो काफी फूल जाता है और देखने में रातब अधिक लगता है। पशु पालक इसे बाल्टी भरकर पशु को खिलाते हैं जिसे पशु चाव से खाता है

चने के छिलके में प्रोटीन: 10-11%, एवं फाइबर: 40-45% तक होता है।

यह पशुओं की कब्जियत की समस्या को ठीक करने में कारगर होता है साथ ही पेट को साफ बनाये रखता है और पाचन तंत्र को सक्रिय रूप से बेहतर बनाए रखता है। इसे खाकर पशु अच्छा महसूस करता है उसको लगता है उसका पेट पूरी तरह से भर गया है।

चने का छिलका बाकी रातब जैसे- खल, अनाज, चोकर सभी के साथ मिलाकर दुधारू पशु को दिया जा सकता है। इसका मुख्य लाभ पशु के पेट को स्वस्थ और साफ बनाएं रखने के लिए भैंस एवं गाय के चारा खाने की पसंद को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। चने के छिलके में विटामिन और खनिज भी होते हैं जो आपके पशुओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं।


चने के छिलके को पशुओं को कैसे खिलाएं: चना छिलके को पानी में भिगोकर या उबालकर पशुओं को खिलाया जा सकता है। आप इसे अन्य चारे जैसे- भूंसा, साइलेज के साथ मिलाकर भी खिला सकते हैं। पशु को खिलाते हुए चना छिलके की मात्रा को धीरे-धीरे बढ़ाएं ताकि पशुओं को पाचन में कोई परेशानी न हो।


किफायती दाम में उत्तम क्वालिटी का चना छिलका कहां से खरीदें? मेरापशु360 आपको उच्च गुणवत्ता वाला चना छिलके प्रदान करता है, जो आपके पशुओं के लिए सुरक्षित और पौष्टिक है। इसे प्राकृतिक रूप से उगाए गए चने के छिलके से तैयार किया जाता हैI इसमें किसी भी तरह का कोई हानिकारक या रसायन प्रदार्थ नहीं मिलाया जाता।

आप आज ही मेरापशु360 ऐप से चना छिलका खरीदें और अपने पशुओं को स्वस्थ और खुश रखेंI

Popular posts from this blog

Top Benefits of Binola Khal Cattle Feed for Milk-Producing Cows and Buffaloes

ब्याने के 21 दिन पहले से DCAD पाउडर के साथ कैल्शियम का उचित प्रबंधन कितना जरूरी?

दूध उत्पादन बढ़ाने में चना छिलका ऐसे करता है मदद- जानिए चना छिलका के फायदेI