अपने पशुओं के लिए पशुपालक रातब का चयन कैसे करें?

 

पशुपालन में सफलता का पैमाना अक्सर दूध उत्पादन से तय होता हैI हर पशुपालक यही चाहता है कि उसके पशु स्वस्थ रहें और अधिकतम दूध दें, लेकिन पशुओं से अधिक दूध पाने के लिए सिर्फ इच्छा काफी नहीं है, बल्कि उनके लिए एक संतुलित आहार और स्मार्ट पशुपालन की आवश्यकता होती है

ऐसे में काफी लोगों का पूछना भी होता है कि पशु का दूध कैसे बढ़ेगा और उसे क्या खिलाना चाहिएI पशु से अधिक्तम दूध पाने के लिए उन्हें नियमित संतुलित रातब खिलाएंI क्योंकि  जब पशुओं को संतुलित आहार मिलता है, तो वे स्वस्थ रहते हैं, उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और दूध उत्पादन की प्रक्रिया भी दुरुस्त रहती हैI नतीजा, आपको स्वस्थ पशु और अधिक मात्रा में दूध मिलता है

संतुलित रातब में अनाज की कितनी मात्रा होनी चाहिए : पूरे रातब में अनाज का प्रतिशत 35-40 होना चाहिए। अनाज में जई, मक्का, ज्वार, जौं, गेहूं, बाजरा रखें। किसान को बाजार में सभी अनाज के दाम की जानकारी रखनी चाहिए। क्योंकि मौसम के अनुसार ही बाजार में अनाज उपलब्ध होते हैं उसी के अनुसार दाम कम और ज्यादा निर्धारित किए जाते हैं। 

अनाज का चयन कैसे करें?
इसके दो तरीके हैं:

  • पहला: या तो आप घर में मौजूदा अनाज से पशु की पोष्टिक आहार की पूर्ती कर सकते हैंI 
  • दूसरा: या फिर बाजार में किफायती दाम पर बिकने वाले अनाज जैसे: मक्का,बाजरा इत्यादी खिला सकते हैंI

किसान को कोई भी अनाज अत्यधिक रेट पर नहीं खरीदना चाहिए। ऐसे मे यदि मक्का बाजार में महंगी उपलब्ध है तो पशु को जौ खिला सकते हैंI जैसे मौसम बदलता है किसान उसी के अनुसार किफायती अनाज को ही चुनें जो पशु के लिए बेहतर एवं बजट के अनुसार होI ऐसे में बाजार के अंदर जो भी अनाज किफायती हो उसे अपने दुधारु पशुओं को खिला दें। ताकि पशुपालन से लाभ में अच्छी वृद्धि हो।

पशुपालक घर बैठे ऑनलाइन मेरापशु360 ऐप की मदद से संतुलित आहार की विभिन्न श्रेणियां जैसे- संतुलित 8000, संतुलित 11000 एनर्जी पैलेट, संतुलित 15000 हाई एनर्जी पैलेट, मैश किफायती दाम में  ऑर्डर कर सकते हैंI इनमें आनाज की अधिक मात्रा होती है, जो पशु की ज़रूरत आसानी से पूरा कर सकती है



Popular posts from this blog

Top Benefits of Binola Khal Cattle Feed for Milk-Producing Cows and Buffaloes

ब्याने के 21 दिन पहले से DCAD पाउडर के साथ कैल्शियम का उचित प्रबंधन कितना जरूरी?

दूध उत्पादन बढ़ाने में चना छिलका ऐसे करता है मदद- जानिए चना छिलका के फायदेI