संतुलित आहार के साथ भैंसों के दूध उत्पादन में ऐसे करें सुधार (हिंदी)


भैंस को स्वस्थ रखने और अधिक दूध का उत्पादन करने के लिए संतुलित आहार की आवश्यकता होती हैI क्योंकि यह एक ऐसा आहार है जिसे भैंस की विशिष्ट पोषण आवश्यकता को पूरा करने के लिए तैयार किया गया हैI इसमें सभी आवश्यक पोषक तत्व शामिल होते हैं जैसे- प्रोटीन, फैट, मिनरल्स इत्यादि

भैंस से आने वाले ब्यांत में भरपूर दूध प्राप्त करने के लिए तैयारी भैंस के ब्याने के दो माह पहले से करनी चाहिए। गर्भधारण के अंतिम दो माह में भैंस के पेट में पल रहे फीटस (भ्रूण)में तेजी से वृद्धि होती है। अतः भैंस को बाॅडी साइज के अनुसार 2 से 3 किलो संतुलित आहार देना चाहिए। भैंस ब्याने से पहले अतिरिक्त वजन के साथ बॉडी कंडीशन स्कोर 4 या 4.5 प्राप्त कर ले। भैंस की त्वचा में सेहत की चमक आनी चाहिए। इसके लिए आप भैंस के ब्याने से दो माह पहले एक बार डिवर्मिंग करा दें।

इस समय में अच्छे पशु प्रबधंन की आवश्यकता होती है जैसे: समय से पानी पिलाना, धूप-छाव में समय से बांधना और बाडे को स्वच्छ रखना आदि। भैंस के ब्याने के बाद ब्यांत के प्रारम्भिक दिनों में काविंग स्ट्रेस (बच्चा देना) और अधिक दूध उत्पादन के कारण भैंस का वजन कम होता जाता है। ब्यांत में अधिकतम दूध उत्पादन के लिए भैंस के वजन में कमी नहीं आनी चाहिए। अतः भैंस को भरपूर रातब दें। इस समय भैंस को हाई एनर्जी एवं अतिरिक्त मिनरल्स की आवश्यकता होती है। हाई एनर्जी और मिनरल्स की पूर्ती के लिए भैंस को मेरापशु360 का संतुलित 15000 या 11000 दूध उत्पादन के अनुसार प्रति 2 किलो दूध पर 1 किलो और 1.5 किलो प्रति दिन अलग से पशु के शरीर पालने हेतु पशु आहार देना चाहिए।

जैसे: यदि भैंस 10 किलो दूध दे रही है तो 5 किलो संतुलित आहार दूध उत्पादन के लिए और 1.5 किलो अलग से पशु के शरीर पालने हेतु अर्थात  6.5 किलो संतुलित आहार प्रतिदिन देना चाहिएI यदि भैंस को आप हरा चारा जैसे: बरसीम, ज्वार, रिजका लगभग 25 किलो प्रतिदिन दे रहे हैं तो अलग से 1.5 किलो संतुलित आहार देने की आवश्यकता नहीं हैI संतुलित पशु आहार की उपरोक्त खुराक देने के बाद भी  अगर भैंस का वजन पहले 2- 3 माह में कम होता है तो खुराक में 1 किलो अनाज (पिसा हुआ) अतिरिक्त डालें।

मेरापशु360 ऐप पर संतुलित आहार की विभिन्न श्रेणीयां उपलब्ध हैं, आप अपने पशु के दूध उत्पादन एवं पसंद के अनुसार कोई भी संतुलित पशु आहार का कट्टा खरीद सकते हैंI यदि आपकी भैंस 8-10 किलो तक दूध देती है तो उसको आप 11000 या 15000 संतुलित आहार खिला सकते हैंI 10 से ऊपर है तो पशु को केवल 15000 खिलाएं और यदि भैंस का दूध 8 किलो से कम है तो उसे संतुलित 8000 खिलाएं

बाकी अधिकतम दूध के लिए आप भैंस को जब संतुलित आहार खिलाना शुरू करते हैं तो उसको धीरे-धीरे खिलाना शुरू करें, इस दौरान आप पहले से खिला रहे बिनोले की खली, गेंहू का चोकर या सरसों की खली को भी थोड़ा करके साथ में देते रहै और जब भैंस चाव से खाने लगे तब आपको पूरी तरह से संतुलित आहार की खुराक देनी शुरू कर देनी हैI ध्यान रहे पशु आहार को अचानक बदलना नहीं चाहिए।

Popular posts from this blog

Top Benefits of Binola Khal Cattle Feed for Milk-Producing Cows and Buffaloes

ब्याने के 21 दिन पहले से DCAD पाउडर के साथ कैल्शियम का उचित प्रबंधन कितना जरूरी?

दूध उत्पादन बढ़ाने में चना छिलका ऐसे करता है मदद- जानिए चना छिलका के फायदेI