भैंस के लिए आवश्यक पोषक तत्वों के स्रोत के रूप में बिनोला खल एक उत्तम विकल्प (हिंदी)


भैंस भारत में दूध उत्पादन का एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। इनकी उचित देखभाल और पोषण, बेहतर दूध उत्पादन और स्वस्थ जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। बिनोला खल, भैंस के लिए बाइपास प्रोटीन का एक उत्तम स्रोत है। बिनोला खल में तेल की अच्छी मात्रा पायी जाती है। अतः यह पशुओं को अतिरिक्त प्रोटीन प्रदान करने के साथ साथ एनर्जी भी प्रदान करता है। जो पशु के शीघ्र परिपक्व होने एवं सफल प्रजनन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

बिनोला खल: भैंस के लिए क्यों आवश्यक है?

पोषक तत्वों का भंडार: बिनोला खल में प्रोटीन,ऊर्जा, विटामिन E, B3,B4 और खनिज जैसे फास्फोरस, कापर और मैग्नीशियम होते हैं। यह सभी पोषक तत्व भैंस के स्वास्थ्य और दूध उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण हैं। बिनोला खल भैंस के दूध उत्पादन में 10-15% तक वृद्धि कर सकता है। भैंस के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है और बीमारियों से बचाता है। भैंस की प्रजनन क्षमता में वृद्धि करता है और पशुपालन को आर्थिक रूप से लाभदायक बनाता है।

बिनोला खल के लाभ:

बिनोला खल भैंसों के लिए एक उत्कृष्ट पोषण स्रोत के रूप में सेवन किया जा सकता है। इसमें प्रोटीन, ऊर्जा, और विभिन्न खनिज तत्व होते हैं जो भैंसों की आवश्यकताओं को पूरा कर सकते हैं। बिनोला खल का नियमित सेवन भैंसों की वृद्धि, प्रजनन, और उत्पादकता में सुधार कर सकता है।  इससे भैंसों की सही बॉडी कंडीशनिंग और उनकी सेहत में सुधार हो सकता  है, जो उत्पादकता में बेहतर परिणाम देने में मदद कर सकता है।

बिनोला खल का उपयोग कैसे करें:

भैंस के आहार में 20-30% तक बिनोला खल शामिल करें। बिनोला खल को अन्य पशु आहार के साथ मिलाकर खिलाएं। 

पशु के लिए मेरापशु360 15000 कच्ची प्रीमियम बिनोला खल ही क्यों चुनें?

उच्च गुणवत्ता: यह बिनोला खल उच्च गुणवत्ता वाले बीजों से बनाया जाता है।

पोषक तत्वों की मात्रा अधिक: इसमें पोषक तत्वों की मात्रा अधिक होती है।

यह अन्य उच्च-प्रोटीन और फैट की तुलना में अपेक्षाकृत किफायती और बढ़िया बिनोले खल का उत्तम  विकल्प है। यदि आप अपनी भैंस को स्वस्थ और अधिक उत्पादक बनाना चाहते हैं, तो मेरापशु360 का फैट 15000 उनके आहार में प्रतिदिन शामिल करें।


Popular posts from this blog

Top Benefits of Binola Khal Cattle Feed for Milk-Producing Cows and Buffaloes

ब्याने के 21 दिन पहले से DCAD पाउडर के साथ कैल्शियम का उचित प्रबंधन कितना जरूरी?

दूध उत्पादन बढ़ाने में चना छिलका ऐसे करता है मदद- जानिए चना छिलका के फायदेI