ऑनलाइन पशु खरीदने के लाभ और चुनौतियां: आपको क्या जानना चाहिए (हिंदी)


क्या आप पशु खरीदने की सोच रहे हैं? अगर ऐसा है, तो आपके लिए कई विकल्प उपलब्ध हैं। आज तक पशुपालक ऑफलाइन तरीकों जैसे: स्थानीय पशु मंडी/देहात से पशु खरीदते आए हैं लेकिन अब तो ऑनलाइन माध्यम से भी पशु खरीदें जा सकते हैंI  

स्थानीय पशु मंडी में अधिकतर उत्तम किस्म की मुर्रा भैंस नहीं मिलती है, किसान मुर्रा भैंस पसंद करते हैं और उसे खरीदने के लिए हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के दूर स्थित मंडियों और देहात के इलाकों में जाकर पशु तलाश कर खरीदते हैंI    

किसानों को आने वाली परेशानियां: 

  1. नकद लेकर दूर जाने का जोखिम  

  2. पशु एक दिन में नहीं मिलता हैं जिसके चलते ठहेरने में काफी परेशानी होती हैI

  3. मंडियों में केवल एक टाइम की मिल्किंग देखी जा सकती है, जो पर्याप्त नहीं होतीI

  4. मंडी में विक्रेता पशु का एक टाइम का दूध रोक कर किसान को दिखाते हैI जिसके कारण सही दूध का पता नहीं लगता हैI  

  1.  2-4 घंटे में किसान को पशु के बीमारी की कोई जानकारी नहीं मिल पातीI

  2. 1-2 पशु खरीदने पर परिवहन का खर्च अधिक लगता हैI 

वहीं दूसरी तरफ ऑनलाइन माध्यम से मेरापशु360 ऐप से खरीदना बिल्कुल आसान हैI किसान घर बैठे ऐप से एक से अधिक उपलब्ध मुर्रा नस्ल भैंस के अनेक विकल्पों को उनकी ब्यांत, तैयार दूध और कीमत के अनुसार आसानी से देख और पसंद कर सकते हैंI तत्पश्चात किसान फार्म पर आकर 3 टाइम की लाइव मिल्किंग देख सकते हैं, पिछले मिल्क रिकॉर्ड से पुष्टि कर सकते हैं। ऐप के जरिये किसान भाई कम समय में उचित कीमत पर अच्छी मुर्रा भैंस खरीद सकते हैं।

मेरापशु360 पशु की निःशुल्क घर तक डिलीवरी (सीमित क्षेत्र 50 km तक)भी करता है, पशु की जांच प्रक्रिया में अनुभवी पशु चिकित्सकों का खास योगदान होता है। टेक्नोलॉजी के साथ 75+ पैमानों पर पशु का क्वालिटी चेक किया जाता है, जिसमें पशु के शरीर के विभिन्न अंगों की जांच होती है, जैसे कि सींग, चमड़ी, आंखें, नाक, और थानों की बनावट का आकार। पशु को बॉडी कंडीशन स्कोर (BCS) के आधार पर अंकित किया जाता है, जिससे पशु के स्वास्थ्य का पता लगता है और उसका उचित मूल्य निर्धारित किया जाता है। इसके पश्चात पशु को हब पर लाया जाता है।

यदि आप एक पशुपालक हैं और घर बैठे उत्तम क्वालिटी की मुर्रा नस्ल वाली भैंस खरीदना चाहते हैं, तो मेरापशु360 ऐप पर आसानी से अपने पसंद की भैंस बेहतर दाम और क्वालिटी के अनुसार देख कर खरीद सकते हैं

Popular posts from this blog

Top Benefits of Binola Khal Cattle Feed for Milk-Producing Cows and Buffaloes

ब्याने के 21 दिन पहले से DCAD पाउडर के साथ कैल्शियम का उचित प्रबंधन कितना जरूरी?

दूध उत्पादन बढ़ाने में चना छिलका ऐसे करता है मदद- जानिए चना छिलका के फायदेI