पशु कहां से खरीदें: विभिन्न स्रोतों और विकल्पों की खोज (हिंदी)


मिक्स फार्मिंग में डेयरी क्षेत्र का विस्तार दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है क्योंकि किसान के पास कृषि योग्य भूमि कम होती जा रही है। इसलिए भारत में पशुपालन का अत्यधिक महत्व है। भारत के किसान खेती करने के साथ-साथ पशु पालन भी करते आ रहे हैं जिससे उनकी आय में अधिक वृद्धि होती है। देखा जाए तो पशुपालन कृषि का एक अभिन्न अंग है जिसे किसानों की आमदनी बढ़ाने का सबसे सटीक व्यवसाय माना जाता है। आज दूध उत्पादन (डेयरी) व्यवसाय एक डेयरी उद्योग के रूप में स्थापित हो चुका है। डेयरी व्यवसाय मिक्स फार्मिंग में आजीविका का एक परंपरागत स्रोत रहा है तथा इसका भारत की कृषि अर्थव्यवस्था के साथ करीबी नाता रहा है। आमतौर पर भारत में दूध उत्पादन के लिए गायों और भैसों को पाला जाता है। 

ऐसे में प्रत्येक पशुपालक अधिक दूध देने वाला पशु खरीदना चाहते हैं। भारत में पशुओं की कीमत उनकी नस्ल, ब्यात और दूध पर आधारित होती है। देखा जाए तो दुधारू पशुओं में डेयरी के लिए भैसों की डिमांड ज्यादा रहती हैं। लेकिन डेयरी के लिए सर्वोतम मुर्रा नस्ल की भैंस पशुपालकों की पहली पसंद हैI हरियाणा राज्य के अधिकतर जिलों जैसे- जींद, हिसार, रोहतक, रिवाड़ी, झज्जर, करनाल से दुधारू पशुओं में मुर्रा भैंस की डिमांड सबसे अधिक है। प्रत्येक पशुपालक डेयरी के लिए मुर्रा भैंस खरीदना चाहते हैं, जिसके लिए वो लाखों रुपए तक का खर्चा भी करते हैं।

बीते कुछ सालों तक पशुपालक पारंपरिक तरीके से पशु मंडी या मेले में जाकर बिचौलिये से पशु खरीदता था, ऐसे में समय के आभाव के साथ उनके पास पशु चुनने के विकल्प भी सिमित थेपशु की बिक्री के लिए कोई दूसरा संगठित मंच नहीं था।

लेकिन अब पशुपालक भाई मेरापशु360 ऐप से घर बैठे उत्तम क्वालिटी मुर्रा भैंस के अनेक विकल्प उनकी ब्यात, तैयार दूध और कीमत के अनुसार देख सकते हैं और चाहें तो फार्म विजिट की बुकिंग करके भैंस की लाइव मिल्किंग देख सकते हैं                                                                                                                              

मेरापशु360 पशु की निःशुल्क घर तक डिलीवरी (सीमित क्षेत्र 50 km तक) करता है। यहां पशु की जांच में अनुभवी पशु चिकित्सक का खास योगदान होता हैI टेक्नोलॉजी की मदद से 75+ पैमानों पर पशु का क्वालिटी चेक किया जाता है, इसमें पशु के शरीर का आकार, उसके सींग, चमड़ी, आंखें, नाक, थानों की बनावट के आकार की जांच की जाती है। पशु के शरीर के पिछले अंगों की तस्वीर से उसको एक अंक दिया जाता है, जिसे 'बॉडी कंडीशन स्कोर' (BCS) कहा जाता है।  बीसीएस के आधार पर पशु के स्वास्थ्य के बारे में पता लगता है और उसका उचीत दाम निर्धारित किया जाता हैI इन प्रत्येक प्रतिक्रिया में पास होने के बाद पशु को हब पर लाया जाता है। 

अगर आप एक पशुपालक हैं और घर बैठे क्वालिटी मुर्रा नस्ल की भैंस किफायती दाम में खरीदना चाहते हैं, तो आपको बाजार से बेहतर दाम और क्वालिटी की भैंस तस्सली से घर बैठे ऑनलाइन मेरापशु360 ऐप पर मिल सकती है।मेरापशु360 सुनिश्चित करता है कि डेयरी किसानों को पशु से लंबे समय तक दूध मिले ,पशु स्वस्थ रहे और किसान के खर्चें गए पैसे का लाभ उसे मिलता रहेI  तो अब जब भी पशु खरीदने का ख्याल आपके मन में आए तो सबसे पहले मेरापशु360 ऐप पर जाएं या सीधे हब पर जरूर विजिट करें।

Popular posts from this blog

Top Benefits of Binola Khal Cattle Feed for Milk-Producing Cows and Buffaloes

ब्याने के 21 दिन पहले से DCAD पाउडर के साथ कैल्शियम का उचित प्रबंधन कितना जरूरी?

दूध उत्पादन बढ़ाने में चना छिलका ऐसे करता है मदद- जानिए चना छिलका के फायदेI